अल्मोड़ा-आज देहरादून से लौटकर आने के बाद धौलादेवी मुख्यालय में भाजपा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व नैनीताल ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में राज्य मंत्री नियुक्त किए जाने पर ब्लॉक मुख्यालय धौलादेवी में ब्लाॅक प्रमुख नेहा बिष्ट द्वारा मिष्ठान वितरित किया।वही निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर धीमी गति से हो रहे कार्य में तेजी लाने के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारी को आदेशित दिया।उनके साथ में बीडीओ उमेद सिंह गैड़ा,एबीडीओ केशर सिंह बिष्ट,प्रमुख प्रतिनिधि रघुवीर सिंह बिष्ट,एडीओ पंचायत शंभू दत्त जोशी,जेई गोकुल सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर काण्डपाल,अजय मेहता, नारायण राम व कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।
