अल्मोड़ा-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन ब्लाक धौलादेवी एवं धौलादेवी से पृथक बने ब्लाक जागेश्वर में चुनाव प्रभारी गोपाल सिंह चौहान,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,सहकारिता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त भैसोड़ा व निवर्तमान अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में सर्वसम्मति से ब्लाक धौलादेवी से अंकुर काण्डपाल एवं संगठन ब्लाक जागेश्वर से बिशन सिंह बिष्ट अध्यक्ष पद हेतु चुने गये।जिला डैलीगेट हेतु दीवान राम,प्रकाश राम,दिनेश जोशी,गणेश बिष्ट, बसन्त भट्ट तथा संतोष प्रसाद निर्वाचित हुए।चुनाव बैठक में उपरोक्त लोगों के अतिरिक्त कमल बिष्ट,हरीश जोशी,राजेन्द्र बिष्ट, संजय सिजवाली, मोहन सिंह बिष्ट, धनसिंह मलाड़ा,शेखर पाण्डे,हेमन्त जोशी,माधवानन्द जोशी,कुन्दन सिंह गैड़ा,हीरा डोलिया,हरीश गैलाकोटी,नरेन्द्र बनौला,बहादुर राम,हरिमोहन भट्ट,भगवान सिंह खनी,गोविन्द जोशी,कमल राणा,शेरसिंह भैसोड़ा,राजू नेगी,रमेश चन्द्र काण्डपाल, एस०सी०विभाग जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद,प्रकाश भारती,कुन्दन सिंह रौतेला, अर्जुन सिंह,दिनेश पाण्डे,पूर्व सदस्य कुन्दन रौतेला, गोकुल भट्ट, सतीश पन्त सहित सौ से ऊपर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जागेश्वर ब्लाक से डैलीगेट बी०के०पाण्डेय,कुन्दन सिंह रौतेला,गोपाल सिंह,राजेन्द्र सिंह बिष्ट, सुन्दर सिंह बिष्ट,भगवान सिंह खनी चुने गये।