बाड़ेछीना-रविवार को ब्लाक कांंग्रेस कमेटी की बैठक बाड़ेछीना में आयोजित की गयी।बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल द्वारा की गयी।बैठक में भैसियाछाना ब्लाक कांंग्रेस कमेटी के प्रभारी महेश चन्द्रा को ब्लाक कांंग्रेस कमेटी द्वारा बधाई दी गयी और प्रसन्नता व्यक्त की गयी कि श्री चन्द्रा के निर्देशन में ब्लाक संगठन मजबूत होगा।इस अवसर पर कांंग्रेसजनों द्वारा महेश चन्द्रा का भव्य स्वागत भी किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रभारी महेश चन्द्रा ने कहा कि वर्तमान में जनता महंगाई,बेरोजगारी और अवरुद्ध विकास के कारण बेहद त्रस्त है और आशा भरी निगाहों से कांंग्रेस पार्टी की ओर देख रही है।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से रणनीति बनाकर घर घर तक लोगों से सम्पर्क करके उन्हें कांंग्रेस की नीतियों से जोड़ा जाएगा।श्री चन्द्रा ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उभर कर सामने आयेगी और निश्चित रूप से 2022 में उत्तराखंड में कांंग्रेस की सरकार बनेगी।बैठक में ब्लाक कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, ब्लाक प्रभारी महेश चन्द्रा, ब्लाक महामंत्री बलवन्त टम्टा,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह,जिला सचिव जगदीश पाण्डेय,न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रताप राम आर्य,देवराम आर्य,गिरीश टम्टा,हेमन्त कुमार,देवेन्द्र सिंह,विनोद चन्द्र आर्य,राजेश जागेश्वरी,मोहन राम,प्रदीप चन्द्र पाण्डेय,दीपक भट्ट,खड़क राम,चन्द्रशेखर पाठक,राजेन्द्र सिंह,गोपाल मेहरा,भगवती,नरेश बाराकोटी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
