धौलछीना-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसियाछाना के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन पूरन सिंह सुप्याल के आकस्मिक निधन पर विधायक मनोज तिवारी सहित कांग्रेस जनों ने गहरा शोक व्यक्त किया। स्व० पूरन सुप्याल का विगत रात्रि अपने निवास बाडेछीना में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। स्व० सुप्याल लंबे समय तक विकासखंड भैंसियाछाना के कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रहे। शनिवार को जागेश्वर में बेहद गमहीन माहौल में उनकी अंत्येष्टि की गई अंत्येष्टि में विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह,देवराम प्रताप राम दान सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पांडे,निवर्तमान ग्राम प्रधान बलवंत टम्टा,नि० ग्राम प्रधान चंद्र सिंह मेहरा,दीपक भट्ट,दीवान सिंह गोपाल मेहरा,चंद्रशेखर पांडे, कमल सिंह,महेश राम,राजू सुप्याल, राजू बिष्ट,शंकर सुप्याल, महिपाल सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष धौलछीना दरवान सिंह,किशन रावत,भगवान राम,नरेश बाराकोटी,ललित पूना, देवेंद्र देवडी,नि० ग्राम प्रधान गोपाल राम,नि० ग्राम प्रधान रामपाल सिंह, नंदा बल्लभ पांडे,जगदीश पांडे,दान सिंह नेगी,प्रधान संगठन अध्यक्ष चंदन सिंह,हरीश देवडी,त्रिलोचन उप्रेती, मानसिंह,बसंत नेगी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *