लमगड़ा-आज लमगड़ा ब्लाक कांंग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल की अध्यक्षता में आहूत की गयी।बैठक में सभी न्याय पंचायत से चयनित सदस्यों ने भाग लिया एवं सभी ने अपने अपने विचार रखे।कांंग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने एवं भाजपा सरकार की असफलताओं को आमजन तक ले जाने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।सभा को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से अपने क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य करें।साथ ही संगठन को अपने सुझाव दें ताकि सभी क्षेत्रों में जाकर संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके।बैठक में ब्लाक कांंग्रेस कमेटी का गठन भी किया गया।जिसमें अनिल सिंह मेर को उपाध्यक्ष,रमेश भट्ट को महामंत्री,पंकज कुमार को सचिव,गोपाल सिंह नयाल को कोषाध्यक्ष, प्रकाश पान्डेय को मीडिया प्रभारी, योगेश फर्तयाल को सलाहकार, विशन फर्तयाल को संरक्षक,मोहन ढैला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा बीस लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया।बैठक में न्याय पंचायत अध्यक्ष पूरन पान्डेय,कुन्दन उनाला,पानसिंह बोरा,हेमकुमार,धनसिंह फर्तयाल, विशन राम,नवीन कुमाऋ,प्रकाश जोशी,सुन्दर बिष्ट, नारायण राम,दयाल पान्डेय,पुष्कर बिष्ट,हरीश आर्या,रमेश रौतेला, कुन्दन अधिकारी, रमेश साह,भगवत सतवाल, श्याम सिंह,पूरन चन्द्र गुरूरानी, जीवन चन्द्र, बालमसिंह आदि उपस्थित रहे।
