अल्मोड़ा-आज भाजयुमो नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा के नेतृत्व में अल्मोड़ा नगर में बालेश्वर वार्ड के रामलीला मैदान बूथ नम्बर 148 में युवा चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें युवाओं ने सरकार की उपलब्धियों को सभी के बीच रखा और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए आग्रह किया।कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा,नगर मंत्री मोहित बिष्ट,त्रिलोक सिंह रौतेला,राहुल बिष्ट,राकेश भंडारी,दीपक लोहनी,आदि बिष्ट,हर्षित बिष्ट,विवेक सांगा,प्रेम डालाकोटी,पारस कांडपाल, आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *