अल्मोड़ा-दिनांक फरवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा द्वारा युवा बजट सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गौरव पांडेय भी उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता डॉ भगवतेश्वरी कार्की पोखरिया ने बजट 2026 पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के संयोजक नमन गुरुरानी रहे।सम्मेलन की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी ने की।वक्ताओं ने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में युवाओं को भागीदार बनाने वाला बजट है।बजट 2026 में युवाओं के लिए शिक्षा क्षेत्र में लगभग ₹1.39 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है ताकि युवा पढ़ाई के माध्यम से सीधे रोज़गार या उद्यम से जुड़ सकें।कार्यक्रम में भाजपा पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,जिला महामंत्री दर्शन रावत,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल सहित अनेक पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



