अल्मोड़ा-नई दिल्ली में इंडिया ए-आई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शर्टलेस विरोध प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अल्मोड़ा गांधी पार्क में कांग्रेस एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया। साथ ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूरी कांग्रेस पार्टी की कड़ी निंदा की है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ की आदत है कि वह देश के साथ साथ विदेशो में भी भारत का नाम बदनाम करने का प्रयास करते रहते है जिसके कई उदाहरण देखे जा सकते है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि युवराज अपने वक्तव्यो में इस प्रकार की बातों को ज़ाहिर करते रहते है जो बिल्कुल उचित नही है।उन्होने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अर्ध नग्न प्रदर्शन करना दर्शाता है कि भारत विरोधी गतिविधियों में यदि किसी का नाम लिया जाए तो कांग्रेस प्रथम स्थान पर है। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, नगर अध्यक्ष नीरज सांगा, मेयर अजय वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल,भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी,भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,कैलाश गुरुरानी,ललित मेहता,हरीश कनवाल,नवीन बिष्ट,देवेंद्र भट्ट,रेखा आर्य,गौरव बिष्ट,शुभम रौतेला,त्रिलोक रौतेला,राजेंद्र भंडारी,अभिषेक तिवारी, खजान पांडे,चंद्रशेखर पालीवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *