अल्मोड़ा -प्रैस को जारी एक बयान में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन जोशी ने केंद्रीय कैबिनेट में कल लिए गए निर्णय एक देश एक चुनाव स्वागत योग्य है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की भारतीय जनता पार्टी सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर चलते हुए आज समाज के हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। केंद्रीय कैबिनेट में लिया गया फैसला एक देश एक चुनाव भारतीय लोकतंत्र को मजबूत और सशक्त बनाएगा।भारत का प्रत्येक व्यक्ति यह चाहता है कि एक देश एक चुनाव होना चाहिए क्योंकि इससे देश का चुनावों में होना वाला खर्चा बचेगा जिसका उपयोग विकास कार्यों में किया जा सकेगा। एक देश एक चुनाव का निर्णय मोदी के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।एक देश एक चुनाव के फैसले की उन्होंने युवाओं की ओर से केंद्रीय कैबिनेट को बहुत बधाई देते हुए उनके इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है।
