अल्मोड़ा-आज शिवालिक होटल कोसी में युवा सम्मेलन कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता राहुल बिष्ट ने की।कार्यक्रम में एक सौ पचास युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल उपस्थित रहे।सह वक्ता के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता देवाशीष नेगी एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा रहे।कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट,युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता देवाशीष नेगी,प्रभारी शिवम प्रधान,जिला मंत्री सुरेन्द्र मेहता,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुन्दर मटियानी,विभाग संयोजक मनीष बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षित पाण्डे उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नीरज नेगी,सूरज सलाल,अजय जोशी,विनोद पाण्डे,धीरज बिष्ट, रोहित बिष्ट, गौरव रौतेला, गणेश बिष्ट,सुनील नेगी,नितिन लोहनी,श्याम मेहता,सचिन ठठौला,दीवान बिष्ट, गोपाल बिष्ट, विक्रम सलाल,हेम कनवाल,हरीश काण्डपाल, नीरज रावत सहित डेढ़ सौ युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री किशन बिष्ट ने किया।इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता देवाशीष नेगी ने कहा कि जनता का रूझान पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है।इस अवसर पर सभी ने पार्टी प्रत्याशी कैलाश शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
