जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत खाकर में ग्रामीणों द्वारा एक बैठक रखी गयी।बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हेमा आर्या द्वारा की गयी।बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम् जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल भी उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने लगातार बढ़ रही महंगाई पर अपनी पीढ़ा जाहिर की।ग्रामीणजनों ने कहा कि वर्तमान सरकार में लगातार रोजगार के साधनों में भी कटौती की जा रही है।बैठक में वक्ताओं द्वारा पूर्ववर्ती कांंग्रेस सरकार में किये गये विकास कार्यों को सराहा गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री कुंजवाल ने कहा कि पूर्व में 2012 से 2017 तक की कांंग्रेस सरकार के समय और वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई के आकंड़ो को नजदीक से समझने की आवश्यकता है।श्री कुंजवाल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं जिससे जनता बेहद परेशान है तथा जनता में मायूसी है।उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने तथा कोरोना महामारी के समय भाजपा सरकार ने कई छोटे छोटे उद्योगों को बन्द कर दिया जिस कारण अनेक युवा बेरोजगार हो गये और अपने अपने घरों को लौटने पर मजबूर हो गये।श्री कुंजवाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई को रोकने में भी भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास विरोधी,किसान विरोधी,रोजगार विरोधी इस सरकार को 2022 के विधानसभा चुनावों में मतदाता कांंग्रेस को वोट देकर उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल,जैंती ब्लाक अध्यक्ष गिरीश जोशी,नवीन कोहली,अर्जुन सिंह मेहरा,कृष्ण कुमार,चन्दन बिष्ट,रमेश बिष्ट,प्रताप राम,पानसिंह बर्गली,प्रदीप बिष्ट, गोपाल मेहरा,भुवनसिंह मेहरा,कुंवर सिंह कार्की,जीतसिंह धानक,रमेश बिष्ट,धरम राम,भुवन सिंह,चन्दन बोरा सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।
