जागेश्वर-जैंती ब्लॉक युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल मेहरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जैंती क्षेत्र की निरंतर उपेक्षा का आरोप लगाया है।मेहरा ने कहा कि जैंती क्षेत्र वीर स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है परंतु प्रदेश की बीजेपी सरकार निरंतर इस क्षेत्र की उपेक्षा में लगी हुई है।गोपाल मेहरा ने कहा कि शासन ने गुपचुप तरीके से जैंती क्षेत्र में संचालित वन विभाग के वानिकी प्रशिक्षण केंद्र को हल्द्वानी शिफ्ट करने की पूरी तैयारी कर ली है,जिससे क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष संचालित होने वाले 100-200 प्रतिभागियों के बैच अब हल्द्वानी में अपनी ट्रेनिग पूरी करेंगे।उन्होंने कहा कि ऐसा कर के प्रदेश की धामी सरकार ने अपनी पहाड़ विरोधी मानसिकता का परिचय देकर स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि सालम को निशाना बनाया है।मेहरा ने इस मुद्दे पर स्थानीय भाजपा विधायक की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधायक और सरकार की मिली भगत से ही जैंती क्षेत्र को उपेक्षित किया जा रहा है। जबकि पूर्व विधायक कुंजवाल के कार्यकाल में जैंती सरकार की प्राथमिकताओं में हुआ करता था।गोपाल मेहरा ने कहा कि जैंती क्षेत्र की उपेक्षा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *