सल्ट-भाजपा प्रत्याशी महेश जीना द्वारा आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिमोला,कानेखलपाटी,तराड,मैठाणी, मौलखाल,जालिखाल क्षेत्रों में जाकर व्यापक जनसम्पर्क किया तथा कमल के फूल वाला बटन दबाकर प्रधानमंत्री मोदी एवं तीरथ सरकार के हाथों को मजबूत करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उनके स्व० भाई सुरेन्द्र सिंह जीना ने जनहित में जो विकास कार्य कराये हैं उनका लाभ उन्हें अवश्य मिलेगा।इन क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान बुजुर्ग,पुरुष एवं महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद प्रदान किया।भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जनता से मिल रहे अपार स्नेह एवं प्यार से वे अभिभूत हैं और 17 अप्रैल को बड़ी संख्या में लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करने घर से निकलेंगे।इस जनसम्पर्क अभियान में मण्डल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट,शक्ति केन्द्र देवाथल गोविन्द भण्डारी,पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट,सहकारी बैंक अल्मोड़ा के चेयरमैन ललित लटवाल,सहकारी बैंक के निदेशक नरेन्द्र भण्डारी,बूथ अध्यक्ष देवाथल भीम सिंह बोरा,देवाथल पूर्वी राजपाल सिंह,थला पूर्वी गुसाई सिंह,थला पश्चिमी तारा दत्त,भिने बूथ अध्यक्ष गोपाल सिंह,काने बूथ अध्यक्ष मोहन राम,प्रेमबल्लभ ध्यानी,जमुना देवी, अर्जुन ध्यानी,राजेन्द्र सिंह,देवेन्द्र सिंह नेगी,देवकी देवी,महेश्वरी देवी,आशा देवी,लीला देवी,घनश्याम,धनीराम, सुरेन्द्र सिंह रावत,जगदीश चन्द्र, देवेन्द्र सिंह नेगी,अभिनव ध्यानी इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशी महेश जीना के साथ थे।भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में आज देघाट के आर्य इंटर कालेज में आयोजित सम्मेलन को सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा एवं मंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्या ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में रेखा वर्मा एवं रेखा आर्या ने महिलाओं से चुनाव में अपनी सम्पूर्ण भागीदारी करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी एवं राज्य की तीरथ सरकार महिलाओं के अधिकारों के जागरूक है और ऐसे कानून बनाती है जिससे महिलाओं के हितों की रक्षा हो सके।उधर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सल्ट में धन सिंह रावत ने स्याल्दे में तथा अजय भट्ट ने तड़म (भौनखाल) में जनसम्पर्क किया और नुक्कड़ जनसभाओं को सम्बोधित किया तथा जनता से कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी महेश जीना को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।