सल्ट-सल्ट उपचुनाव में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा लगातार घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर महेश जीना के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।सल्ट उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं घर घर जाकर प्रचार किया गया।प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश महामंत्री मोहिनी पोखरियाल,प्रदेश मंत्री किरण पंत,प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया,प्रदेश मीडिया प्रभारी विमला रावत,कुमाऊं संयोजिका उमा वडलानी ने प्रचार किया।इनके साथ ही महिला सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा,उत्तराखंड से राज्यमंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने भी जगह जगह चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया।श्रीमती रेखा वर्मा ने कहा कि सल्ट की मातृशक्ति से जब भाजपा कार्यकर्ता मिल रहे हैं तो उनकी आंखों में आंसू झलक रहे हैं क्योंकि स्व० सुरेन्द्र जीना ने सदैव क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया।जनता चाहती है कि पुनः उनके भाई द्वारा इस विकास की धारा को संचालित किया जाए।इधर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट द्वारा महिलाओं की अलग अलग टीम बनाकर हर मण्डल में प्रचार किया जा रहा है।जिनमें अल्मोड़ा से बीना नयाल,प्रेमा मेर,मीना नेगी सहित अनेकों महिलाऐं प्रतिभाग कर रही हैं।
