अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर निशांत पवार के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं व महिलाओं ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।सांसद अजय टम्टा व भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा द्वारा निशांत पवार को भाजपा की सदस्यता दिलाई गयी।भाजपा की सदस्यता लेते हुए उन्हें युवा मोर्चा का जिला मंत्री भी बनाया गया।सदस्यता अभियान में जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट,जिला महामंत्री सौरभ वर्मा,हरीश कनवाल,मनीष जोशी,धर्मेंद्र बिष्ट, अजय वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।