अल्मोड़ा-आज बीजेपी प्रदेश मंत्री किरण पंत के आवास पर महिला होली का आयोजन किया गया जिसमें राजनीति से दूर होकर सभी दलों की महिलाओं ने होली गाकर एवं स्वांग रचना एवं नृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर श्रीमती पंत ने सभी उत्तराखंड वासियों और समस्त मातृ शक्ति को होली की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में लता तिवारी,बीना नयाल,मीना नेगी,निशा बिष्ट,संगीता भंडारी,ज्योति पाण्डे,सीमा मेहरा,पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी,स्मिता जोशी, सोनिया कर्नाटक,प्रेमा मेर,हेमा सुप्याल,बीना पांडे,बीरशिबा की संचालक प्रीति पांडे,तारा जोशी, अक्षिता तिवारी,ज्योति मेहरा,शिप्रा वर्मा,शालिनी पंत,रीता पंत,पूनम बोहरा,अलका नज्जोंन सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
