अल्मोडा़-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत द्वारा अध्यक्ष बनने के बाद गुरूवार को प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का काकडी़घाट सोमेश्वर विधानसभा एवं क्वारब में भव्य स्वागत किया गया और क्वारब से गाड़ियों के काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को अल्मोड़ा तक लाया गया।उसके बाद सुनीता सनसिटी बैंकट हॉल में जनपद के सभी मंडलों से आये हुए कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।ढोल नगाड़ों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए होटल सनसिटी में एक बड़ी माला एवं प्रतीक चिन्ह,पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बंशीधर भगत के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर अल्मोड़ा के समस्त कार्यकर्ताओं एवम् पदाधिकारियों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया और कहा कि बंशीधर भगत छह बार विधायक बने, तीन बार मंत्री बने,उन्हें लम्बा राजनीतिक अनुभव है।वह एक कुशल राजनीतिक है तथा उनके अनुभवों का लाभ भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा को मिलेगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि संगठन द्वारा बताए गए कार्यो को आम जनमानस तक पहुचने में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएंगे।अल्मोड़ा विधायक एवं विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही है।प्रदेश सरकार ने आम जनमानस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं उनका लाभ उत्तराखंड की जनता को मिल रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम कार्यकर्ता की पार्टी है यहां कोई भी मंडल स्तर का कार्यकर्ता ही भविष्य में प्रदेश अध्यक्ष बनने की क्षमता रखता है और भारतीय जनता पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।जो कार्यकर्ता काम करता है उसको संगठन में जिम्मेदारी दी जाती है और सभी कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि आने वाले 2022 के चुनाव में सभी लोग एकजुट होकर पुनः उत्तराखंड में सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे और प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनमानस तक पहुचाने का काम करेंगें।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन व स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, अल्मोड़ा विधायक रघुनाथ सिह चौहान,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, जिला महामंत्री महेश नयाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद विष्ट,अनिल शाही,लता बोरा,गोविंद पिलख्वाल,विपिन भट्ट,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,किरन पंत,अजय वर्मा,रंजीत भंडारी,मोतीलाल वर्मा,जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट,राजेंद्र कैड़ा,दर्शन रावत,घनश्याम भट,जिला मंत्री नरेंद्र प्रसाद,सुरेन्द्र मेहता,महेंद्र रावत,पूनम पालीवाल, विनीत विष्ट,मनोज जोशी,रिख्खू साह,अमित शाह,ममता भट्ट,हरीश कनवाल,कैलाश नाथ,धर्मवीर,संजय विष्ट,राजीव गुरुरानी,अशोक जलाल,मण्डल अध्यक्ष प्रकाश विष्ट,ललित मेहता,देवेंद्र नयाल,संजय डालाकोटी,प्रकाश भट्ट,राजेन्द्र राना,गोपाल विष्ट,खड़क सिह,राजेन्द्र जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
