जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के दन्यां क्षेत्र में 10 जनवरी को पहुंच रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के स्वागत व कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम की तैयारी हेतु कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता सुभाष पान्डेय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक कर कार्यक्रम स्थल सहित रात्री विश्राम हेतु जगहों का निरक्षण कर स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम सफल बनाने हेतु मुलाकात कर बैठक की व सभी साथियों से अपने अपने स्तर से कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा।सभी विधानसभा के बूथ अध्यक्षों, मंडलपदाधिकारियों,शक्ति केन्द्र संयोजक,पूर्व में मंडल के पदाधिकारियों,पार्टी से जुडे समस्त जिलापंचायत सदस्यों,ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों,सभी पूर्व व वर्तमान कार्यकर्ताओं से ग्यारह बजे दन्यां रामलीला ग्राउन्ड में पहुंचने की अपील की।उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का विधानसभा के शुरूवाती क्षेत्र मनिआगर में स्वागत किया जाएगा तथा वहां से गाडियों के काफिले के साथ उन्हें दन्यां तक लाया जायेगा। दन्यां में युवा मोर्चा द्वारा मोटर साईकिल रैली निकालकर उनका स्वागत किया जायेगा व रामलीला ग्राउन्ड में सभी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ली जायेगी।आज बैठक व तैयारी कार्यक्रम में दन्यां मंडल अध्यक्ष गोपाल बिष्ट,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,मंडल महामंत्री डी के जोशी, मंडल महामंत्री लक्ष्मण डसीला,मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गैडा,भाजपा नेता मनोज पंत,करन पाठक,बसन्त गोस्वामी,गणेश कान्डपाल,मुकुल पंत,दीपक पान्डे,सुभाष पान्डे,आनन्द सिंह,आदि उपस्थित रहे।
