जागेश्वर-रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा मंडल में अनरियाकोट ग्राम में स्थानीय जनता के बीच जाकर जनसंपर्क कर ग्रामीण जनों के साथ बैैठक कर उनकी समस्यायें जानी एवं समस्याओं के निदान हेतु उन्हें आश्वस्त किया।श्री पाण्डेय ने उनको केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर उल्का देवी किक्रेट टूनामेंट के फाईनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होकर विजेता टीम खिरोली व उप विजेता टीम गुना को पुरष्कार वितरण किये व मैच देखने सैकडों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आये नौजवान साथियों व जनता से सम्पर्क किया व सफल आयोजन के लिये आयोजक मंडल को बधाई दी।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लमगड़ा ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल,ज्येष्ठ प्रमुख व वरिष्ठ कार्यकर्ता दीवान बोरा,प्रधान अनरियाकोट देवेन्द्र रावत,प्रधान ढौरा कमल अधिकारी,प्रधान उज्यौला शंकर मनराल,प्रधान खिरोली हरीश नेगी,प्रधान पलना प्रतिनिधि ललित टम्टा,प्रधान प्रतिनिधि बजेठी प्रेम मेर, पूर्व प्रधान नन्दन रावत,पूर्व प्रधान हरीश बिष्ट,दीवान गौनी,देवेन्द्र रावत सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।