जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने गुरूवार को जागेश्वर विधानसभा में त्यूनरा,बसन्तपुर,बडियार,अन्डोली,गल्ली आदि गांवों में स्थानीय जनता के सुख दुख में भागीदारी कर क्षेत्र की जनता से जनसम्पर्क किया व उनकी समस्यायें जानकर निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारीगणों से वार्ता कर भाजपा सरकार की जनहित कारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की।उनके साथ में अलग अलग क्षेत्रों के स्थानीय कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गैडा,भाजपा नेता मनोज पंत,प्रधान बसन्तपुर कैलाश पान्डे,प्रधान अन्डोली तारा पान्डे,प्रधान सुकना गोपाल पान्डे,प्रधान चुपडा प्रकाश राम,प्रधान सोनू जोशी,कैलाश कान्डपाल,जे पी कान्डपाल,जीवन सिंह,खडक सिंह,प्रकाश पान्डे,किशनान्द,गोकुल पान्डे,चन्द्र सिंह,दीपक सिंह,चन्दन सिंह आदि रहे।