जागेश्वर-आज पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवम् भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पान्डेय ने जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा मंडल में मोरी,एैरोली,भांगादेवली आदि गांवो में कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्रीय जनता एवम् कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके साथ बैठक की तथा उनकी समस्याएं जानकर सम्बंधित अधिकारियों से निदान हेतु दूरभाष पर तत्काल वार्ता की।इसके साथ ही इस कोरोनाकाल में घर आए नौजवान साथियों से मुलाकात कर उनको मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी दी तथा युवाओं से सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।श्री पान्डेय ने युवाओं से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की।भ्रमण कार्यक्रम में सुभाष पान्डेय के साथ ब्लाक प्रमुख लमगड़ा विक्रम बगडवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,मंडल महामंत्री महेंद्र मेहरा,मंडल मंत्री हरीश सिजवाली,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम,ग्राम प्रधान मनोज मेलकानी,जगदीश रावत,दीपक देवलिया,लक्ष्मण मुश्यूनी,मोहन सिंह बिष्ट,उम्मेद सिंह,गोविन्द बिष्ट,राजेन्द्र सिंह,खडक सिंह,शेर सिंह,भुवन राम,किसन सिंह,भुवन पान्डे,तारा बजेठा,प्रकाश जोशी,गोलू पान्डे आदि उपस्थित रहे।