जागेश्वर-आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने मण्डल पदाधिकारियों एवम् स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जागेश्वर विधानसभा के अण्डोली,धरमघर,सैली,लापनी,खेती,स्यूनी आदि गांवो में भ्रमण कर स्थानीय जनता एवम् कार्यकर्ताओं के सुख दुख में भागीदारी कर जनता की समस्याएं जानकर उनके निदान हेतु यथासम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया।जगह जगह आयोजित बैठकों में श्री पान्डेय ने स्थानीय जनता एवम् जनप्रतिनिधियों को केन्द्र एवम् राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया एवम् प्रवासी युवाओं से स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।भ्रमण में मुख्य रूप से प्रधान संगठन अध्यक्ष व दन्या मण्डल उपाध्यक्ष प्रताप सिंह गैड़ा,मण्डल महामंत्री व प्रधान लक्ष्मण सिंह डसीला, मण्डल महामंत्री व प्रधान केसर सिंह नेगी,मण्डल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डेय,मण्डल मंत्री दीवान राम,भाजपा नेता व जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज पंत,प्रधान तारा पान्डेय,प्रधान उमेश पान्डेय,प्रधान कैलाश पान्डेय,प्रधान मनोज सिंह, प्रधान गोकुल पान्डेय,प्रधान राजेन्द्र सिंह,मोहन सिंह खनी,चन्दन भट्ट, करन पाठक,हरीश नाथ,प्रकाश जोशी,मनोज पाठक,बचीराम,कमल पान्डेय,धरमसिंह,हरीशसिंह आदि जनप्रतिनिधि एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।