अल्मोड़ा-भाजपा ने विगत दिनों उत्तराखण्ड में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी थी।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की संस्तुति पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने अल्मोड़ा मनियागर निवासी नरेन्द्र आगरी को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया था।आज दायित्व मिलने के बाद प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे नरेन्द्र आगरी का क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया।विदित हो कि श्री आगरी पूर्व में भाजपा के जिला मंत्री पद पर रह चुके हैं तथा वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।श्री आगरी ने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट एवं समीर आर्य का आभार व्यक्त किया है।स्वागत कार्यक्रम में दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित थे।
