अल्मोड़ा-आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक,एक महान शिक्षाविद एवं विचारक थे।उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला,डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट,महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती लीला बोरा,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पंत,पूनम पालीवाल,जिला मंत्री विनीत बिष्ट, राहुल बोहरा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,सलमान अंसारी,भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत,गीता जोशी,मीना नेगी,रेखा आर्य सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।