अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में आज चौहानपाटा में मोदी के प्रशासनिक 20 वर्ष मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के कार्यकाल के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टकार्ड भेजकर प्रधानमंत्री को बधाई संदेश दिया तथा मां भारती की सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एक दूरदर्शी राजनेता है जिनका कुशल नेतृत्व देश को निरंतर मिल रहा है और उनके नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी धाक जमाने में सफल रहा है तथा देश में कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्होंने देश के गरीबों के जीवन स्तर को उठाने का निरंतर कार्य किया है।इस अवसर पर नगर मंडल में दीवार लेखन का भी शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा द्वारा किया गया।नगर अध्यक्ष कैलाश गुररानी ने बताया की दीवार लेखन का कार्य 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा,इसके माध्यम से भाजपा की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री विनीत बिष्ट,नगर महामंत्री मनोज जोशी,महिला मोर्चा जिला मंत्री लीला बोरा,सोशल मीडिया जिला प्रभारी पूनम पालीवाल,नगर उपाध्यक्ष माया जोशी,निर्मला जोशी श,पूर्व नगर महामंत्री मनीष जोशी,राहुल वोहरा, अनुसूचित मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मुकुल कुमार,आशीष गुरु रानी, निखिल टम्टा,पीसी रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
