अल्मोड़ा-भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीजीआईसी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से आंगनवाड़ी केंद्र का हालचाल जाना।जिसमें उनको बताया गया कि बच्चो की संख्या ज्यादा होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है।इस पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह द्वारा उनको आश्वस्त किया गया कि शीघ्र अति शीघ्र बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था के लिए पूर्ण प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि यहां पर किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो उसके लिए भी आप उनसे संपर्क कर सकते हैं।इसके पश्चात भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से कार्यालय में जाकर आंगनबाड़ी केंद्र की समस्याओं से अवगत करवाते हेतु मांग पत्र दिया।उनके साथ में पूर्व महामन्त्री कृष्णा सिंह,सभासद मनोज जोशी,सलमान अंसारी,महेश मेहता,सभासद अर्जुन बिष्ट,अभिषेक जोशी,नरेंद्र बिष्ट आदि लोग रहे।
