अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने आज नगर कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में जगत भट्ट,चन्दन रावत,सौरभ वर्मा,पूर्व सैनिक नरेन्द्र बिष्ट को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।मनोज जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट को महामंत्री मनोनीत किया गया है।इसके साथ ही रमेश मेर,प्रयाग जोशी,दिशांत पवार,मीना नेगी,चन्द्रा जोशी को मन्त्री,दिनेश मठपाल को कोषाध्यक्ष,अशोक गोस्वामी को मीडिया प्रभारी,धीरज बोरा को आई टी संयोजक एवं आशीष गुरूरानी को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *