अल्मोड़ा-मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के लमगड़ा मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट के स्वागत समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा एड़ी मंदिर छडोजा के प्रांगण में धूम धाम से किया गया।भारतीय जनता पार्टी के स्वागत समारोह का आयोजन और संचालन मदन रावत के द्वारा किया गया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुभाष पांडे,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मेहरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष वर्तमान जिला मंत्री संजय डालाकोटी,जिला पंचायत सदस्य पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व जिला मंत्री त्रिलोक रावत,जैंती भनोली के मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,बालम कपकोटी,विजय सतवाल,दिनेश ढैला,हरीश बिष्ट,हयात सिंह धौनी,दिनेश बोरा,भगवत अधिकारी,चतुर फर्तयाल,हरीश सिजवाली,जगदीश रावत,सुंदर बगड़वाल, नंदन सिंह,हरीश सतवाल,धन सिंह,कृष्णा पांडे,हरीश सिजवाली,बिशन सिंह,दीवान बोरा,देवेंद्र,आनंद बोरा, सुनील पांडे,विनोद पांडेय, सुंदर रौतेला,रमेश बोरा द्वारा सहित दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *