जागेश्वर-आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जागेश्वर धाम आगमन पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया एवं कुमाऊंनी परंपरा के अनुसार टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में भाजपा जागेश्वर मंडल के अनेक कार्यकर्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष,अल्मोड़ा महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जेपी नड्डा ने जागेश्वर धाम में सपरिवार पूजा-अर्चना भी की एवं जागेश्वर धाम की महत्वता एवं सुंदरता की खूब प्रशंसा की और कहा कि जागेश्वर धाम ए शक्तिपीठ है जो समस्त विश्व में प्रख्यात है।महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत ने पारंपरिक कुमाऊंनी रूप से जेपी नड्डा का तिलक कर स्वागत किया।