अल्मोड़ा-आज कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरन पंत ने साई बाबा कालोनी,रानीधारा रोड एवम् आस पास के रास्तों,मकानों,एटीएम आदि को सैनेटाईज करवाया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीते दिनों एडम्स कम्पाउन्ड के आस पास एवं साई बाबा कालोनी में कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आयी है।इसलिए सभी को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।उन्होंने हर सप्ताह सैनेटाईजेशन करवाने हेतु प्रशासन एवं नगरपालिका को भी पत्र लिखकर सूचित किया है।इस कार्य में उनके साथ ललित बिष्ट,विपिन जोशी,अमन वर्मा,दीपक तिवारी आदीशि लोगों ने योगदान दिया।