अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें कोरोना वॉरियर्स जिन्होंने विपरीत समय में देश हित में फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में काम किया उनको सम्मानित करते हुए रक्षा धागा एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।इसी कार्यक्रम में सर्वप्रथम अल्मोड़ा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट को भाजपा प्रदेश मंत्री किरण पंत द्वारा रक्षाधागा पहनाकर एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने समस्त महिला मोर्चा का धन्यवाद किया।इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री किरण पंत, महिला मोर्चा महामंत्री लीला बोरा, जिला उपाध्यक्ष प्रेमा मेर,जिला मंत्री हेमा सुप्याल,जिला मंत्री रेखा आर्य, मीना नेगी,सुनिधि शाह आदि अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।इस कार्यक्रम में क्रिकेट कोच हीरा कनवाल एवं पूर्व उपाध्यक्ष कमला भट्ट भी मौजूद रहे।