अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता महिला मोर्चा उत्तराखंड की वर्चुअल बैठक सेवा ही संगठन के अंतर्गत बैठक कर सेवा कार्यों की समीक्षा एवं आगामी निर्देश दिए गए।इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,प्रदेश महामंत्री अजय एवं समस्त महिला मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।प्रथम महिला मोर्चा प्रभारी राजू भंडारी एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।अल्मोड़ा से प्रदेश मंत्री किरण पंत ने कहा कि जिले में अब तक 20 लीटर सैनिटाइजर,3000 मास्क,100 साबुन एवं 25 भोजन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं तथा आगे के लिए महिलाओं द्वारा घर पर ही मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है।नगर क्षेत्र में कोरोना केस के लगातार बढ़ने के कारण सामूहिक कार्यक्रमों से बचते हुए ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से सभी से संपर्क कर उक्त कार्यों को किया जा रहा है। तथा द्वाराहाट एवं अन्य मंडलों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट द्वारा भी सराहनीय कार्य किया जा रहा है।प्रदेश मंत्री किरण पंत ने बताया कि बेस अस्पताल में मरीजों एवं डॉक्टरों से बात कर वस्तुएं मुहैया कराई जा रही हैं।
