अल्मोड़ा-24 मई को भाजपा की वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना काल में सेवा ही सच्ची राजनीति है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना है और सेवा कार्यो से ही विरोधियो को जवाब भी देना हैउन्होंने कोरोना काल में सेवा ही सच्ची राजनीति है का सन्देश देते हुए कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय होकर सच्चे मन से सेवा कार्यों में जुटने को कहा।भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने अल्मोड़ा जिले की आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन यह खत्म नहीं हुआ है और अभी और ज्यादा सतर्क होने की जरुरत है।हर पीड़ित एवं जरुरतमंदों तक पहुँँचना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।श्री कौशिक ने कहा कि मास्क,सैनिटाइजर का वितरण और स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल से संपर्क कर ब्लड की जरुरत पड़ने पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित भी किये जाए।उन्होंने युवा मोर्चा को 2 हजार यूनिट ब्लड एकत्रित करने का जिम्मा सौंपा गया है और उनको सहयोग की जरुरत है।इसके साथ जरुरतमन्दो को अस्पताल तक पहुचाने की व्यवस्था,आक्सीजन के साथ साथ दवा की किट और काढ़े की आवश्यकता अनुसार लोगों तक पंहुचाया जाए।ग्रामीण क्षेत्रो तक कोरोना के फैलने से रोकने के लिए हर कोशिश जारी है और 7 मोर्चे इस पर कार्य कर रहे हैं।जनता की आवश्यक्ता के अनुरूप कार्य हो ऐसा प्रयास जरुरी है।ऐसे क्षेत्र जहां पर लोग कोरोना की जांच नहीं करवा रहे उनके किस तरह से जांच के लिए तैयार किया जाए और विश्वास का वातावरण बनाकर उनके आरटीपीसीआर टैस्ट करवाकर और रिपोर्ट के अनुसार दवाई मुहैया कराई जाए।उन्होंने कहा कि टेस्ट,दवा और किसी तरह के संसाधनो की कमी नहीं है।ग्रामीण और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर टेस्ट और दवा का प्रवन्ध कर चेन को तोड़ना है।राज्य भर में जिले स्तर पर कन्ट्रोल रूम बनाये गए हैं और उन केन्द्रो का सम्पर्क बूथ लेबल तक है।इसके लिए सम्पर्क की चेन के आम पीड़ितों को मदद पहुचानी है।उन्होंने कहा कि इस बात पर भी सतर्क रहने की जरुरत है कि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति के चलते राहत कार्य और वैक्सीन को लेकर अफवाह फैला रही है।जबकि संकट की इस घड़ी में मिलजुलकर जनता के बीच मदद करने का समय है।उनके ऐसे प्रयासो को विफल करना है।प्रदेश में समय पर वैक्सीनैशन पूरा होगा और वर्तमान में भी यह अभियान चल रहा है।प्रदेश में आक्सीजन,दवाई और किसी तरह की समस्या नहीं है।
सरकार ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से ऐसे लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उनको भी राशन देने का निर्णय लिया है।प्रदेश में आज से राशन बांटना शुरू हो गया है।सफेद कार्ड पर तीन माह तक पूरी राशन फ्री तथा पीले कार्ड पर भी 20 किलो राशन मिलेगा। ऐसे निर्णय की जानकारी जनता को होनी चाहिए।साथ ही राशन की दुकानों में पड़ताल भी की जाए कि राशन समय पर आये और आम लोगों तक पहुचे।महामारी में ऐसे परिवार जो कोरोना में मुखिया को खो चुके हैं उनके लिए भी 5 प्रतिशत आरक्षण व अनाथ हुए बच्चों के भरण पोषण के लिए 3 हजार रुपये महीना देने के लिए ( वात्सल्य योजना आरंभ) की गई है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने की जरुरत है जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिले।प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने संबोधन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य मे पूर्ण रूप से सेवा भाव से जुटने को कहा।श्री अजय कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों का संकलन भी किया जाना चाहिए जिससे भविष्य की पीढ़ी उन कार्यों से प्रेरणा ले सके।उन्होंने जिलाध्यक्ष को दूरस्थ गाँव जहां किसी प्रकार की राहत कार्य नही हो पा रहे हैं उन गाँवो को चिन्हित करके सेवा कार्यों को विस्तार देने की योजना बनाने को कहा।उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा दिये गये निर्देश पर जिले में कोविड से प्रभावित कार्यकर्ताओं की चिंता करने के लिए चार सदस्यीय टीम का भी गठन करने के लिए कहा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा के साथ स्वयं को भी सुरक्षित रहने के लिए कहा।वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी,कुलदीप कुमार,सुरेश भट्ट,जिला प्रभारी आशीष गुप्ता मौजुद रहे।जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बतायाकिक हमारा कार्यकर्ता बूथों मे घर घर जाकर सेनीटाइजर, मास्क एवं जो लोग कोरोना से प्रभावित है उनके घर जाकर दवाई दिलाने,राशन की किटे बांटने के लिए काम कर रहा है।बैठक में राज्य मंत्री रेखा आर्य,विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,विधायक महेश नेगी,विधायक महेश जीना,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,कुंदन लटवाल,मुकुल साह,नेहा बिष्ट,विनीत बिष्ट,किरण पन्त,विमला रावत,धर्मवीर आर्य,हरीश कनवाल,सुनील बिष्ट,राजा खान, कैलाश गोस्वामी,ममता भट्ट,महिपाल बिष्ट,गिरीश सत्यबली,नरेंद्र प्रसाद,तुषारकान्त साह,शैलेंद्र साह,पूनम पालीवाल सहित सभी मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष, जिलापदाधिकारी,मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने व संचालन महामंत्री महेश नयाल व प्रेम शर्मा ने किया।