अल्मोड़ा-भाजपा की तेज तर्रार नेत्री किरण पंत को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चे का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।आज अल्मोड़ा के गांधी पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती किरण पंत एवं अन्य पदाधिकारियों पूनम पालीवाल एवं श्रीमती मोहिनी कनवाल का जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने भव्य आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।विदित हो कि श्रीमती किरण पंत इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष एवम महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री भी रह चुकी है।श्रीमती किरण पंत के स्वागत कार्यक्रम में डीसीबी के अध्यक्ष ललित लटवाल,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू,सभासद अर्जुन बिष्ट,हरीश कनवाल, महेंद्र सिंह रावत,ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह, हेम भंडारी,नवीन बिष्ट ग्राम सरसो, बीडीसी मेंबर हितेश नेगी,प्रकाश बिष्ट, मनीष कनवाल,किशन सिंह बिष्ट,सभासद मनोज जोशी,मनन शाह,डीसीबी के डायरेक्टर विनीत बिष्ट,प्रेमा मेर,हेमा सूफियाल,मीना नेगी,माया बिष्ट,दीपा बिष्ट,माया जोशी,कमला भट्ट,मीना जोशी, रेखा रौतेला,दीपा राणा,लीला चौहान, मानवी कर्नाटक,भूपेंद्र सिंह सिजवाली,हेम सिरारी,सीमा गुसाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर श्रीमती किरण पंत ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वे ईमानदारी से निर्वहन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *