अल्मोड़ा-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जनजागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश नयाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय टम्टा,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, जिले की सह-प्रभारी दीपिका बोहरा,नगर मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान तथा कार्यक्रम संयोजक संजय डालाकोटी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने स्वागत भाषण में कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन देश के गरीब,श्रमिक,किसान एवं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए एक सशक्त और प्रभावी कानून है।उन्होंने कहा कि यह अधिनियम विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है।जिले की सह प्रभारी दीपिका बोहरा ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस जिला कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है।उन्होंने कहा कि आगामी समय चुनावी वर्ष होने के कारण यह आवश्यक है कि इस कल्याणकारी अधिनियम की वास्तविक भावना और लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जन-जन की सरकार के माध्यम से प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।कार्यक्रम के संयोजक संजय डालाकोटी ने बताया कि वीबीजीरामजी जनजागरण अभियान के तहत यह कार्यशाला आयोजित की गई है।उन्होंने जानकारी दी कि 15 से 26 जनवरी तक जिला सम्मेलन, तथा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक किसान,श्रमिक चौपालों का आयोजन जनपद भर में किया जाएगा।सांसद अजय टम्टा ने कहा कि इस अधिनियम के संशोधन के दौरान संसद में विपक्षी दलों द्वारा इसका विरोध किया गया किंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए यह विधेयक संसद से पारित हुआ।उन्होंने कहा कि समय के साथ योजनाओं का स्वरूप बदलना आवश्यक होता है।
उन्होंने रोजगार योजनाओं के ऐतिहासिक क्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1960 के दशक में ग्रामीण जनशक्ति कार्यक्रम,1971 में ग्रामीण रोजगार कृषि योजना,1980 के दशक में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम,1993 में जवाहर रोजगार योजना तथा बाद में महात्मा गांधी नरेगा के रूप में इस विचार को निरंतर परिष्कृत किया गया।सांसद टम्टा ने कहा कि 2014 के बाद भाजपा सरकार ने रोजगार योजनाओं को समाप्त करने के बजाय उनकी कमियों को दूर कर उन्हें अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया। उन्होंने बताया कि नरेगा के माध्यम से देश में अब तक लाखों करोड़ रुपये का व्यय किया गया है।किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस अधिनियम को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी का जवाब देने के लिए भाजपा द्वारा हर जिले में वीबीजीरामजी जनजागरण बैठकें आयोजित की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि भारत को केवल रोजगार नहीं,बल्कि सम्मानजनक,स्थायी और सशक्त रोजगार की आवश्यकता है और यह अधिनियम उसी दिशा में ठोस कदम है।उन्होंने कहा कि वीबीजीरामजी एक्ट के तहत अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी तथा जनजातीय एवं वनवासी क्षेत्रों में 150 दिन के रोजगार का प्रावधान किया गया है।साथ ही जी पी एस आधारित निगरानी,रियल-टाइम डैशबोर्ड, साप्ताहिक समीक्षा,सामाजिक ऑडिट एवं बेरोजगारी भत्ते जैसे प्रावधान इस योजना को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाते हैं।कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,पूर्व जिलाध्यक्ष,मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री,जिला पदाधिकारी,महिला एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी,पार्षद, व्यापार मंडल प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजीव गुरुरानी,पूर्व जिलाअध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,कार्यक्रम के सहसंयोजक प्रेम लटवाल एवं मदन बिष्ट,देवेंद्र नयाल,महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल,जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र बिष्ट,संदीप श्रीवास्तव,सुनील बिष्ट,मनीष जोशी,नरेंद्र आगरी,रेखा आर्या, मनोज जोशी,सौरभ वर्मा,प्रदीप नगरकोटी,मंडलों के अध्यक्ष विनीत बिष्ट,मंगल रावत,संजय बिष्ट,नवीन बिष्ट,हरीश सिज़वाली,दिनेश चंद्र पांडे, हरीश आर्य,हरीश परिहार, जगदीश डंगवाल,सुंदर राणा, भानु अधिकारी,मोर्चा के अध्यक्ष रजा अली,हरीश कनवाल,प्रदेश मंत्री धर्मवीर आर्या,हरीश बिष्ट,अर्जुन बिष्ट,राजा खान,पार्षद पूनम त्रिपाठी,अमित साह, अभिषेक जोशी,संजय जोशी, मीरा मिश्रा,विजय भट्ट,राहुल जोशी,व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट,वीरेंद्र बिष्ट,मदन बिष्ट,मनोज भाकुनी,गोविंद प्रसाद,प्रताप सिंह,युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी,प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी,चंदन लटवाल,आनंद कनवाल,आनंद भोज,महिला मोर्चा कि लता बोहरा,मोहन बोहरा,धीरज नेगी, गोकुल बिष्ट,शंकर कुमैया,विनोद टम्टा,किशन बिष्ट,दीपक अधिकारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संयुक्त संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान एवं स्वागत किया गया।


