जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा के विकास खंड लमगड़ा में ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत जोशी धूरा (माल्ता) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई,जिसमें पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ कमेटी गठन अभियान के तहत बूथ कमेटी जोशी धूरा (माल्ता)का सर्वसम्मति से गठन किया गया।कमेटी गठन बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में मंहगाई वबेरोजगारी के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं,ऐसा आजतक देखने को नहीं मिला। इस सरकार में सभी लोग त्रस्त है,बैठक में लोगों के द्वारा इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बूथ कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस की मजबूती के लिए जुट जाना है।तथा प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी करना है।उन्होंने सभी लोगों से सरकारों के कामों का आंकलन करने का आग्रह भी किया जाय।उन्होंने कहा कि जसकोट से बजेठी,बैगनिया,माल्ता तक तथा मेरधूरा से जोशी धूरा तक के मोटर मार्ग पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए थे।लेकिन आज तक प्रदेश की भाजपा सरकार इन सड़कों पर डामरीकरण तक नहीं करा पाई।इसी प्रकार अनेक सड़कों की स्वीकृति व शासनादेश होने के बाद भी भाजपा सरकार ने उनको रोकने का काम किया है।क्षेत्र में एक भी जनहित का कार्य शुरू नहीं किया गया हैं।श्री सतवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का कार्यकाल निराशाजनक रहा है,उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोगों ने मिलकर इस सरकार को बेदखल करना है।इस अवसर पर न्याय पंचायत अध्यक्ष पूरन पांडे,ग्राम प्रधान जोशी धूरा सचिन बोरा,क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीत बोरा, पूर्व प्रधान जोशी धूरा शोबन सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेन्द्र बोरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल मेर,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण राम,सरपंच प्रताप बोरा,गोविन्द बोरा, हरीश बिष्ट,गोपाल राम,कैलाश राम, नन्दन आर्या,पूरन राम,पंकज आर्या, हरीश राम,शोबन राम,प्रेमकुमार,उम्मेद सिंह, कुंदन राम,सुरेन्द्र सिंह,सुन्दर राम,महेंद्र,आनंद,केशव राम,राजन राम,संजय बिष्ट,हेमंत आर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कपिलेश्वर पम्पिंग योजना को क्षेत्र के लिए संजीवनी बताते हुए विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल के द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी प्रेषित किया।इस अवसर पर उपस्थित समस्त लोगों ने विकास के लिए कांग्रेस पार्टी के एकतरफा समर्थन का संकल्प भी लिया।
