अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री विनीत बिष्ट ने एक प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि कल हुए उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट,अल्मोडा जिले के प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल का अल्मोड़ा दौरा ऐतिहासिक रहा।उनके स्वागत में उमड़े जनसैलाब ने विपक्ष को यह मानने पर मजबूर कर दिया है इस बार फिर से उन्हें विपक्ष पर बैठना है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा में किए गए ऐतिहासिक घोषणाओं से भी विपक्ष का मनोबल टूट गया है।इस कारण विपक्ष के नेता अनर्गल बयान बाजी करने लगे हैं।अल्मोड़ा जिले में पिछले 5 वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।हर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा विकास की किसी भी योजना पर रोक नहीं लगाई गई है और उसे निरंतर आगे बढ़ने के लिए धन आवंटित किया गया है।उत्तराखंड प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री आज युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।विपक्ष के नेता यह मान चुके हैं कि वह लोग अब पुष्कर सिंह धामी के सामने कहीं नहीं टिकते।अल्मोड़ा विधानसभा में भी पिछले 5 वर्षों में जिसमें लगभग डेढ़ वर्ष कोरोना वायरस के चलते कार्य बाधित रहे, उसके बाद भी ऐतिहासिक कार्यों के लिए याद किया जाएगा।शहर से लगे लगभग समस्त गांवों को सड़क से जोड़ देना स्थानीय विधायक की उपलब्धि है।तो सीवर लाइन के लिए धन अवमुक्त कराना ऐतिहासिक कार्य। पूर्व में भी सीवर लाइन का एक चरण रघुनाथ सिंह चौहान के कार्यकाल में ही बना था।विपक्ष के नेताओं को याद रखना चाहिए कि एक डॉक्टर लाने के लिए उन्हें भूख हड़ताल में बैठना पड़ा था और वह डॉक्टर भी उनकी भूख हड़ताल खुलते ही अल्मोड़े से चला गया था।पिछले 5 वर्षों में अस्पतालों में डॉक्टर की कमी नहीं है और मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होते ही हर बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर अल्मोड़ा में उपलब्ध हो जाएंगे।वही शहर को टैक्सी स्टैंड के रूप में नई सौगात मुख्यमंत्री के द्वारा दी गई और भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा ही सोबन सिह जीना परिसर को विश्विद्यालय का दर्जा दिया गया और कई ऐतिहासिक कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए।अनेक युवाओं को सरकारी रोजगार देने के लिए अनेक पदों की विज्ञप्ति लगातार जारी की जा रही है और भर्ती प्रक्रिया चालू है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमजन की सरकार है और इसलिए वह लगातार कार्य कर रही है।कोरोना काल में बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाना,आईसीयू यूनिट तैयार करना, जनता तक हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की बड़ी उपलब्धि है।गरीबों को निशुल्क राशन, जरूरतमंदों को उनके खातों में आर्थिक सहायता प्रदान करना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। इसलिए जिस नेता को लगता है कि भारतीय जनता पार्टी को पश्चाताप रैली निकालनी चाहिए थी उन्हें अपने 10 वर्ष के कार्यकाल के लिए जिसमें ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिससे आमजन को लाभ हो सके जनता के 10 वर्ष बर्बाद करने के लिए माफी मांग ने का कार्य सार्वजनिक रूप से करना चाहिए और उन्हें याद रखना चाहिए कि उनकी सरकार के मुखिया द्वारा कहा गया था कि आप अपने विभाग में स्वतंत्र है आज जितना कमाना चाहे कमाए। इसलिए आरोप लगाने से पहले विपक्ष के नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और कल की रैली ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।अल्मोड़ा जिले की छह के छह सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है और एक नए इतिहास को बनाने की ओर अग्रसर है और अल्मोड़ा जिले के लिए योजनाओं को आवंटित करवाने हेतु विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,बाल विकास मंत्री रेखा आर्य,द्वाराहाट विधायक महेश नेगी,सल्ट विधायक महेश जीना,भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल,गोविंद पिलख्वाल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जनहित की मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा और उसे पूरा करवाया।