जागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम् पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने आज जागेश्वर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं के सुख दुख व विवाह समारोहों में शामिल होकर स्थानीय जनता व क्षेत्र के बुजुर्गजनों से मुलाकात की व उनकी समस्यायें जानकर निदान हेतु पूर्ण रूप से सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर स्थानीय लोगों से इसका लाभ लेने की अपील भी की।उनके साथ में ब्लाक प्रमुख लमगडा बिक्रम बगडवाल, मंडल मंत्री प्रताप डसीला,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,इन्द्र डसीला, प्रकाश जोशी,पूरन सिहं,मनोज पान्डे,बालम सिहं बिष्ट,महेन्द्र सिह आदि रहे।
