अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला पदाधिकारियों,विधानसभा प्रभारियों, विधानसभा पूर्णकालिक मंडल कार्यसमिति व सेवा समर्पण अभियान के प्रभारी व अन्य कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई।बैठक को संबोधित करते हुए रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण अभियान के तहत मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से उनके लगातार 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पद में रहने के पूर्ण होने के दिन 7 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान के तहत बूथ स्तर की गतिविधियां जिसमें पोस्टकार्ड सेवा,कार्य संकल्प आदि लेना,पर्यावरण संबंधी गतिविधियां, स्वास्थ्य गतिविधियां,सेवा गतिविधियां, प्रचार गतिविधियां आदि गतिविधियों का संचालन इस दौरान किया जाएगा। इस दौरान संगठन द्वारा दो मुख्य कार्य जिन्हें हर कार्यकर्ता ने गंभीरता से लेते हुए कार्य करना सुनिश्चित करना चाहिए।उसमें 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर बूथ में मनाना जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण करना व उनके विचारों को आम जन तक पहुंचाना।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती के अवसर पर जिले के समस्त 856 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें हर कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करें।इसके अलावा महात्मा गांधी जन्म जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्धारा वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा।इसके अतिरिक्त संगोष्ठी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग जगह करें और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।रवि रौतेला ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जिला स्तर पर महेश नयाल को संयोजक व घनश्याम,दीपक प्रभाकर शाह को सह संयोजक नामित किया है और हर गतिविधि के लिए अन्य कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए हैं।जिसमें दर्शन रावत,सुंदर राणा,सुरेंद्र मंदार,महिपाल बिष्ट,धर्मवीर आर्य, प्रमोद रावत,कैलाश भट्ट,राजेंद्र कैड़ा, विनोद भट्ट,अजय पांडे,प्रेम शर्मा,हरीश कलवाल,सुनील बिष्ट,विनीत बिष्ट, शैलेंद्र साह,पूनम पालीवाल,संदीप भोज,सुरेंद्र मेहता,तुषारकांत शाह, अमित शाह,किरण पंत,अजय वर्मा, नरेंद्र प्रसाद,ममता भट्ट,भगवान रावल आदि लोग शामिल है।उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।