धौलछीना-मंगलवार को विकासखंड भैंसियाछाना कांग्रेस कमेटी की बैठक धौलछीना में आयोजित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जागेश्वर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पार्टी के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।बैठक में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया।इस दौरान भाजपा की जन विरोधी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की गई।मंगलवार को भैंसिया छाना कांग्रेस कमेटी की रामलीला मैदान धौलछीना में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 चुनाव के लिए अभी से कमर कसने की बात कही।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज जनता त्रस्त हो गई है।कांग्रेस शासनकाल में चलाई गई जनप्रिय योजनाओं को सरकार ने बंद कर दिया है।इस अवसर पर अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि चार साल बीत जाने के बाद भी वर्तमान जनप्रतिनिधि द्वारा विकासखंड में कोई भी विकास के कार्य नहीं किए गए हैं। अपितु कांग्रेस शासनकाल में हुए कार्यों को चार साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं किया गया है।आज के जनप्रतिनिधि जनता की सेवा करने के बजाय परिवार को ठेकेदारी देने में व्यस्त हैं।कार्यक्रम के दौरान लंबे समय से कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे 60 साल की उम्र पार कर चुके 250 बुजुर्गो को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह जीना ने किया।कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल,ब्लाक प्रमुख खुशबू पांडे,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री धर्म सिंह मेहरा,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सतवाल,महिला ब्लाक अध्यक्ष भगवती मटेला,कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव दान सिंह नेगी,श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेंद्र नेगी,देवेंद्र बिष्ट, गोपाल चौहान,जीवन भंडारी,दीपक सनवाल,ललित सतवाल,चंदन सिंह मेहरा,दरबान सिंह रावत,महिपाल सिंह मलवाल,जगदीश नेगी,भुवन पांडे,हेमा देवी,पवन गेड़ा, हरिराम टम्टा,जगदीश पांडे,नंदा बल्लभ पांडे,मानसिंह,नरेश बाराकोटी,गोपाल राम समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान 70 से अधिक युवाओं ने जिलाध्यक्ष निर्मल रावत के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस की सदस्यता ली।इसके अलावा विभिन्न दलों आए लगभग दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिनका मुख्य अतिथि गोविंद सिंह कुंजवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
