अल्मोड़ा-जनपद अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने चुनाव के प्रचार प्रसार हेतु जनपद की 6 विधानसभाओं में चुनाव के सफल संचालन हेतु चुनाव संयोजक एवं सह संयोजको की नियुक्ति की।सभी नवनियुक्त संयोजकों एवं सह संयोजकों को पार्टी कार्यक्रमों में सभी की सहभागिता के साथ साथ विधानसभा चुनाव प्रभारियों व सह चुनाव प्रभारियों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।रानीखेत से दर्शन सिंह बिष्ट संयोजक, ध्यान सिंह नेगी सह संयोजक,द्वाराहाट से घनश्याम भट्ट संयोजक,गणेश नायक सह संयोजक,अल्मोड़ा से दर्शन रावत संयोजक,अमित साह मोनू सह संयोजक,सोमेश्वर से मोहन सिंह दोसाद संयोजक,दीपक साह कन्नू सह संयोजक,जागेश्वर से श्याम नारायण पांडे संयोजक,राजेन्द्र रौतेला सह संयोजक,सल्ट से भैरव ढौडियाल को संयोजक जिम्मेदारी दी गई।
