अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अल्मोड़ा जनपद के 27 एवं 28 फरवरी के दौरे को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने तैयारियों का जायजा लिया और बताया कि मुख्यमंत्री के जनता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।श्री रौतेला ने बताया कि मुख्यमंत्री दिनांक 27 फरवरी को अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।मुख्यमंत्री प्रातः 10:00 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल पहुंचेंगे तथा नैनीताल से कार द्वारा रानीखेत के लिए प्रस्थान करेंगे।3:30 बजे खेरना पहुंचने पर स्थानीय जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा।सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के जोरदार स्वागत का कार्यक्रम है।इसके पश्चात मुख्यमंत्री रावत रानीखेत वन विश्राम गृह पहुंचेंगें और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे और विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगें।रविवार 28 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रातः हैड़ाखान मन्दिर में बाबाजी के दर्शन करेंगे।इसके पश्चात् द्वाराहाट के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।द्वाराहाट के रास्ते पर भी कई जगह पर क्षेत्र की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है।उसके पश्चात् मुख्यमंत्री द्वाराहाट में शीतला पुष्कर मैदान पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री कार द्वारा बीटीकेआईटी के हैलीपैड जाएंगे और उसके पश्चात् हैलिकॉप्टर से गैरसैंण के विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए प्रस्थान करेंगे।श्री रौतेला ने बताया कि मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण के कार्यक्रम को देखते हुए कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता में काफी उत्साह है और जिला प्रशासन भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुस्तैद है।
