अल्मोडा़-भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी जिलाकार्यकारिणी का विस्तार करते हुये कैलाश भट्ट को जिला उपाध्यक्ष,विनीत बिष्ट को जिला मंत्री, मनोज करगेती सल्ट,डा० रमेश बिष्ट ताड़ीखेत को जिलाकार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत करते हुये नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के कार्यो को आगे बढ़ाते हुये संगठन की मजबूती हेतु कार्य करने का आहृवान किया एवम् सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाए दी।नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में सांसद अजय टम्टा,राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या,विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,विधायक महेश नेगी, काॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा,महेश नयाल, सुभाष पाण्डे,गौरव पाण्डे,रमेश बहुगुणा,मोहन सिंह मेहरा,राहुल बोहरा,किरन पंत,अजय वर्मा,महिपाल बिष्ट,नरेन्द्र प्रसाद,राजेन्द्र कैड़ा,हरीश कनवाल,धर्मवीर आर्या,सुनील बिष्ट, कैलाश नाथ गोस्वामी,निर्मला जोशी, राधिका जोशी,इन्दु प्रभा जोशी,पूनम पालीवाल,मीना भैसोड़ा,लीला बोरा, सभासद मनोज जोशी,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,संजय साह रिक्खू, नामित सभासद दीपक वर्मा,अर्जुन बिष्ट आदि शामिल रहे।