अल्मोड़ा-मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जालली मंडल की कार्यसमिति में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला,द्वाराहाट विधायक महेश नेगी,मंडल अध्यक्ष जनार्दन पांडे,मंडल प्रभारी नरेंद्र प्रसाद आगरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्य समिति का शुभारंभ किया गया।कार्यसमिति में पार्टी पदाधिकारियों को मिशन 2022 के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया।यहां मंडल कार्यसमिति को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने जालली मंडल के पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक और मोर्चे व अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक और मोर्चे व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को संबोधित किया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को संबोधित किया। जिलाअध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हम उस पार्टी का हिस्सा हैं जो दिन-रात राष्ट्र हित और राज्य हित में कार्य कर रही है। लिहाजा आगामी 2022 में फिर से चुनावी परीक्षा हमारे सामने है लिहाजा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इस परीक्षा की घड़ी में एकजुट होकर फिर से राज्य के विकास के लिए भाजपा की सरकार को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में काबिज करवाएं।वही विधायक महेश नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार और जनता के बीच में संगठन ने पिछले साढे 4 साल से एक सेतु का काम किया है और अब वक्त आ गया है कि कार्यकर्ताओं को चुनावी बेला में जी जान से जुटना है।विपक्षी पार्टी जनता को भ्रमित करेगी हमें जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बता कर विपक्ष को कमजोर करना होगा।वही मंडल प्रभारी नरेंद्र प्रसाद आगरी ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया मंडल अध्यक्ष जनार्दन पांडेय ने सभी मुख्य अतिथि व वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल साही,जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंह भोज पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र बिष्ट, मंडल महामंत्री नारायण दत्त जोशी, मनोज भाकुनी,उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मेहरा,चंदन सिंह बिष्ट,राम सिंह अधिकारी,उमराव सिंह नेगी इसके अलावा मंत्री मोहन राम,देवकी देवी, सरस्वती नैनवाल श,प्रकाश चंद्र जोशी, गणेश चंद्र पालीवाल तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती लीला आर्य,मीडिया प्रमुख तारा चंद्र नैनवाल,सोशल मीडिया प्रमुख हरिश्चंद्र खुल्बे तथा कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य भी मौजूद रहे। मंडल कार्यकारिणी के खीमानंद जोशी, भुवन पाठक,राजेंद्र सिंह,भोपाल सिंह, भारत पुरोहित,दीवान सिंह,वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह,केसर सिंह,दर्शन सिंह,भुवन मेहरा,देव सिंह चौहान,मोहन सिंह, जगन्नाथ फुलारा,रमेश पाठक और जीवन लाल मौजूद रहे।