अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी हवालबाग मंडल की कार्यसमिति की बैठक होटल शिवालिक कोसी में आहूत की गई।जिसमें मंडल के प्रभारी व मुख्य वक्ता गोविंद मटेला द्वारा भारतीय जनता पार्टी के इतिहास व मोदी सरकार तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया।कार्यसमिति में पिछले कार्यो की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट तथा संचालन मंडल महामंत्री मदन सिंह बिष्ट व ललित तड़ागी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और इन योजनाओं को जनता के बीच ले जाने एवं उनको सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा।मंडल कार्यसमिति में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी,जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत,जिला मंत्री सुरेंद्र मेहता, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल बिष्ट,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कनवाल,अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य, प्रदेश पार्षद आनन्द डंगवाल सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
