अल्मोड़ा-कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा स्थापित कोविड 19 कंट्रोल रूम 24×7 आम जनता और जरूरतमंद मरीजो के लिए लगातार कार्य कर रहा है।लगातार लोगो तक अपने सेवा पहुचाना,लोगो को भोजन करवाना,मरीजो के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कराना,मरीजो के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमेडिसिवर इंजेक्शन की व्यवस्था, सहित प्लाज्मा की व्यवस्था भी कंट्रोल रूम से की गयी।जिसमे भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिल रहा है।कोविड कंट्रोल रूम में जिला मंत्री विनीत बिष्ट 24×7 अल्मोड़ा में उपलब्ध है। घनश्याम भट्ट द्वाराहाट व अजय पाण्डे रानीखेत,सल्ट,द्वाराहाट विधानसभाओ की चिंता कर रहे है और 24 घण्टे जनता की सेवा में उपलब्ध है।जिला महामंत्री महेश नयाल अल्मोड़ा, सोमेश्वर,जागेश्वर विधानसभा व प्रेम शर्मा सल्ट,रानीखेत,द्वाराहाट विधानसभा की देखरेख कर रहे है व प्रभारियों द्वारा बताई जा रही दिक्कतों का समाधान कर रहे है।युवा मोर्चा प्लाज्मा डोनरो व ब्लड डोनरो की लिस्ट बना रहा है जिसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट को दी गयी है।वही महिला मोर्चा को मास्क बनाकर बाटने की जिम्मेदारी मिली है, इसमें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट के नेतृत्व में यह कार्य संचालित किया जा रहा है।अन्य मोर्चों के जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य अनुसूचित मोर्चा,राजा खान अल्पसंख्यक मोर्चा, हरीश कनवाल किसान मोर्चा,कैलाश गोस्वामी ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी भी लगातार जनता के बीच है और जरूरतमंदों तक हर जरूरी चीज पहुचाने का प्रयास कर रहे है। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि इस संकट की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता आम जन के साथ खड़ा है और लगातार जनसमस्याओं के समाधान के लिए संकल्पबद्ध है। जहां एक और अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए बेस अस्पताल के निकट जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल वोहरा द्वारा निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की है वही जिले के दोनों महामंत्रियों सहित तीनो प्रभारी जनता की सेवा में 24 घण्टे लगे हुए है और समस्त मोर्चे भी कार्य कर रहे है।भाजपा जिला मंत्री विनीत बिष्ट ने कहा कि हम सब शीघ्र इस बीमारी से बाहर निकलेंगे यही उम्मीद है अगर किसी को कभी भी किसी चीज की आवश्यकता हो तो हमारे तीनो प्रभारियों के नम्बरो में कभी भी सम्पर्क किया जा सकता है,इसके अलावा कंट्रोल रूम के नम्बर में 7078899336 में सम्पर्क किया जा सकता है।
