अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा खान ने अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन से विचार-विमर्श एवं जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा रवि रौतेला की संस्तुति पर अल्पसंख्यक मोर्चा अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।घोषणा करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा खान ने कहा कि सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी संगठन को आगे बढ़ाने हेतु काम करेंगे एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उपाध्यक्ष पद पर रिचर्ड विहलर, मोहम्मद सलीम,लियाकत हुसैन, मोहम्मद परवेज कुरेशी,जिला महामंत्री पद पर तसलीम अंसारी,जिला मंत्री पद पर मुस्तकीम को नियुक्त किया गया है।मंडल अध्यक्षों में अल्मोड़ा नगर में सलमान अंसारी,अल्मोड़ा ग्रामीण में अखलाक कुरेशी,हवालबाग मंडल में शकील अहमद,सोमेश्वर मंडल में सलीमउल्लाह,मजखाली मंडल में यासीन बक्श,रानीखेत मंडल में सुल्तान खान को जिम्मेदारी दी गई है।
