अल्मोड़ा-जिला महिला मोर्चा की वर्चुअल मीटिंग बुद्ववार को आयोजित की गई।राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती वानिथी श्रीनिवासन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी के निर्देशानुसार कोबिड 19 महामारी से लोगों को बचाने हेतु सभी अल्मोड़ा मंडल के मण्डल अध्यक्षों व जिले की टीम को निर्देशित किया।अपने अपने क्षेत्रों मे 3/4लोगो की टीमें बना कर उन्हें अलग अलग जिम्मेदारी देने और अपने अपने क्षेत्र मे कोविड के नियमों का पालन करतें हुवे अपने आसपास के अकेले रह रहे वृद्ध जनों को सहयोग दवा,खाने तथा उनकी देखरेख मे सहयोग देने,पाजीटिव होम कोरेनटाइन लोगों को फोन द्वारा जरूरी मदद देने,प्लाजमा डोनर,ब्लड डोनर है तो उनकी मदद से पीड़ित लोगों की सहायता पहुंचाने के कार्य, मास्क,सैनेटाइजर अथवा साबुन इत्यादि को जरूरत मंदो को दिये जाने की मुहिम चलाने कोविड 19 मे स्वयं को और समाज को सुरक्षित रखते हुए कार्य किये जाने की बात बतायी।मीटिंग में मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला रहे जिन्होंने विशेष सहयोग का आश्वासन महिला मोर्चा की टीम को दिया,साथ ही विशेष सहयोगी के रूप मे प्रदेश मंत्री कुमाऊँ कोविड प्रभारी श्रीमती विमला रावत ने कोविड से लोगो को बचाने के लिये दिशानिर्देश दिये कि हम छोटे छोटे कार्यो द्वारा अपने आस पास के लोगो को मदद दे,श।ऐसी छोटी छोटी मदद अवश्य करने का प्रयास करे।सबका स्वास्थ्य,सबका सहयोग का ध्यान रख कर कार्यों को पूरा किया जाये।इस मीटिंग में जिला महामंत्री श्रीमती मंजू रावत,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना भैसोड़ा,वरिष्ठ लता पांडे,प्रेमा मेर,बीना चौधरी,पिंकी करगेती,विभिन्न मण्डलों के अध्यक्षों श्रीमती गीता जोशी,रेखा पांडे,दीपा हर्बोला,लता पंत,प्रेमा बिष्ट,कमला फुलेरिया,चंद्रकला,रजनी पपनोई ने भाग लिया।मीटिंग का सफल संयोजन शोशल मीडिया प्रभारी दीप्ति बिष्ट ने किया।
