अल्मोड़ा-उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक रंजन कुमार मिश्र व मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डा. धीरज पाण्डेय ने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा व मिनी जू का निरिक्षण कर उसके उच्चीकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने वन चेतना केंद्र अल्मोड़ा में बिनसर वनाग्नि में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बधाया व हर संभव विभागीय मदद हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने सभी मृतक आश्रितों को भारतीय वन सेवा एसोशिएशन की तरफ से एक एक लाख के चैक वितरित किए। इस दौरान उनके साथ प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा दीपक कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल अल्मोड़ा प्रदीप कुमार धौलाखंडी, वन क्षेत्राधिकारी बिनसर मनोज सनवाल व वनकर्मी उपस्थित रहे।
