अल्मोड़ा-आज नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर नगर क्षेत्र में घूमने वाले फेरी वाले,मेहंदी लगाने वाले,बाहरी क्षेत्र के व्यापारियों और उनकी दुकान में काम करने वाले बाहरी क्षेत्र के लोगो का,वेल्डिंग की दुकान में काम करने वाले वेल्डर का, कबाड़ियों का सत्यापन करने की बात रखी और कहा कि नगर के अंदर एक भी व्यक्ति बिना सत्यापन के ना रहे। नगर व्यापार मंडल ने सभी से निवेदन भी किया है कि जो भी बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रह रहा है शीघ्र सत्यापन करवा ले।बिना सत्यापन के नगर में रहना सभी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।सुशील साह ने नगर व्यापार मंडल की तरफ से अपने सभी व्यापारियों से और आम जनता से भी निवेदन किया है कि किसी को भी बिना सत्यापन के कोई भी कमरा कोई भी दुकान नहीं दी जाए।ये नगर के माहौल और हम सबके लिए अच्छा नहीं है और किसी भी व्यक्ति के अपराधिक चरित्र होने पर उसे शीघ्र नगर से हटाया जाएगा।
